विकिपीडिया:रोलबैकर्स अधिकार हेतु निवेदन

विकिपीडिया से
प्रबंधक
(Administrator)
रोलबैकर्स
(Rollbackers)
बॉट
(Bots)

रोलबैक (हिन्दी: प्रत्यापन्नता) मीडियाविकि सॉफ्टवेयर की एक विशेषता है जो विकिपीडिया पर काम आती है। इसकी विशेषता यह है कि किसी पृष्ठ पर किसी उपयोगकर्ता के सभी सम्पादनों को माउस के एक क्लिक के माध्यम से हटाया जा सकता है। विकिपीडिया पर प्रत्यापन्नता अधिकार का प्रयोग बर्बरता जैसे समस्याग्रस्त सम्पादनों को पूर्ववत करने के लिये किया जाता है।

प्रत्यापन्नताकर्ता (रोलबैकर्स)[संपादन करीं]

दायित्व

प्रत्यापन्नता अधिकार प्राप्त सदस्य पृष्ठ के इतिहास में और कुछ अन्य स्थानों जैसे ध्यानसूची में प्रासंगिक संशोधन करने के लिए प्रासंगिक अवतरण के आगे एक [वापिस लें] बटन देखते हैं। इस बटन पर केवल एक क्लिक के माध्यम से किसी भी लेख पर किसी एक सदस्य द्वारा किये गये सभी सम्पादन एक साथ वापिस लौटाये जा सकते हैं। इससे बर्बरता एवं उत्पातिक सम्पादनों पर कम समय लगाकर नियन्त्रण किया जा सकता है।

आवश्यकताएँ

प्रत्यापन्नता अधिकार प्राप्त करने के लिये सदस्य को निम्नलिखित आवश्कताओं को पूरा करना होता है:

  1. विकिपीडिया पर कम से कम तीन महीने से अधिक पुराना खाता।
  2. 100 से अधिक सम्पादन।
  3. सदस्य ने पृष्ठों से बर्बरता हटाकर यह प्रदर्शित किया हो कि उसे बर्बरता की परिभाषा का ज्ञान है।
निवृति

इस अधिकार से निवृति निम्नलिखित दो कारणों से हो सकती है:

  1. अधिकार का तीन या उससे अधिक बार दुरुपयोग। उल्लंघन के पश्चात् सदस्य को चेतावनी देना आवश्यक है।
  2. सदस्य द्वारा अपने आप अधिकार हटाने का अनुरोध।


इस अधिकार की प्राप्ति के लिये कोई भी सदस्य स्वयं को अथवा कोई भी प्रबन्धक किसी कुशल सदस्य को यहाँ नामांकित करे।